फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के पानी बहाने को लेकर मारपीट, दोंनों पक्षों से 11 घायल

विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र के परसिया गांव में हुई मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते परिजन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सहतवार। ग्राम सभा परसिया गांव में शुक्रवार की सुबह बरसात के पानी निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने छह लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन जुट गई।
विज्ञापन

परसिया गांव निवासी मंगल देव सिंह और रणजीत सिंह के बीच बरसात का पानी नाली से निकासी को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों तरफ से लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के रजत सिंह (28), राहुल सिंह (38), हर्षित सिंह (17), मंगलदेव सिंह (74), मनोज सिंह (42) और दूसरे पक्ष के रणजीत सिंह (37), अंकित सिंह (23), दुर्गादेवी (40), रामप्रताप सिंह (28), आशीष सिंह (14), टिंकू सिंह (24) घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंगलदेव सिंह, हर्षित सिंह, राहुल सिंह और दूसरे पक्ष के अंकित सिंह, रणजीत सिंह व दुर्गा देवी को वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष मंटू राम ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें