फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक के सभापति बने विनोद, उपसभापति शकुंतला

विज्ञापन
जिला सहकारिता के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद का चुुनाव सोमवार हुआ। जिसमें डायरेक्टर पद के लिए कुल 14 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया था। जिसमें 6 पदों पर निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित हुए और आठ पदों पर मतदान कराया गया।
विज्ञापन

जिसमें विनोद शंकर दूबे, शिवमंगल सिंह, जयराम पांडेय, कमलेश सिंह, उदयप्रताप पासवान, जनार्दन, नीलम, शकुंतला, अनिल कुमार, घनश्याम, अनिल तिवारी, रूद्र प्रताप तथा सुधीर कुल 14 डायरेक्टर निर्वाचित हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित डायरेक्टरों को समर्थकों में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद नवनिर्वाचित डायरेक्टरों की बैठक जिला सहकारी बैंक परिसर में आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से विनोद शंकर दूबे को सभापति तथा शकुंतला पाठक को उपसभापति निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, दिनेश कुमार गुप्त, भोला चौबे आदि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें