फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, झाड़ू लाठी लेकर प्रदर्शन

Tue, 01 Apr 2025 07:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ठेका बंद कराने की मांग की। इस दौरान झाड़ू और डंडे लेकर शराब की दुकान पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खुली शराब की नई दुकानों को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। शहर के टाउन हाल के समीप खुल रही मॉडल शाप का अधिवक्ताओं ने विरोध किया और आरोप लगाया कि मनमाने तौर पर दुकान मानकों के विपरीत खोली जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, रसड़ा के मुडेरा में जहां ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में लोग लाठी डंडे से लैंस होकर शराब की दुकान का विरोध कर रहे थे तो सिकंदरपुर में शराब की दुकान स्कूल व मन्दिर के समीप खोलने को लेकर सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जमुई चौराहा को जाम कर दिया।

वहीं, हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवहीं में असामाजिक तत्वों द्वारा लगभग पांच लाख की लागत से मंदिर पर जाने के लिए बनी सीसी सड़क पर शराब की दुकान खोलने के लिए जबरन दीवार खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

रसड़ा संवाददाता के अनुसार शराब की नई दुकानों को खोले जाने के विरोध में क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों एवं महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सड़क जाम कर इन सभी दुकानों को हटाए जाने की मांग की।

नवीन कृषि मंडी समिति के समीप सोनईडीह मोहल्ले के सामने सड़क के किनारे बन रहे नई शराब की दुकान को आक्रोशित महिलाओं ने तोड़फोड़ कर धराशाई कर प्रदर्शन किया। महिलाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सभी स्थानों पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने पहुंचकर मामले को समझाने का प्रयास किया।

लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अडिग रही। इसके बाद महिलाओं मांग पत्र उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को सौंपा। सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के जमुई चट्टी पर मंगलवार की सुबह सरकारी शराब की दुकान स्कूल व मन्दिर के समीप खोलने को लेकर महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जमुई चौराहा को जाम कर दिया।

जाम के कारण घंटे भर आवागमन बाधित रहा जाम की सूचना पाकर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, एसएचओ विकाश चंद पाण्डेय व आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि तहसीलदार सिकंदरपुर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आबकारी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम बना दी गई है। जल्द ही टीम इस पर निर्णय लेकर रिपोर्ट देगी, तब तक यह दुकान बंद रहेगी। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, मारकंडे शर्मा, इम्तियाज अहमद, गजेंद्र यादव, रामायण यादव आदि मौजूद रहे।

मंदिर से शराब दुकान की बढ़ाने के लिए सीसी सड़क को घेरवाया 
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवहीं में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राम पंचायत निधि से लगभग पांच लाख की लागत से मंदिर पर जाने के लिए बनी सीसी सड़क पर शराब की दुकान खोलने के लिए जबरन दीवार खड़ी कर दी गई।

इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्राम प्रधान पूजा ओझा ने इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रधान पूजा ओझा ने शिकायती पत्र में कहा है कि 31 मार्च की रात लगभग 9 बजे कुछ दबंगों ने जबरन सड़क पर पक्की दीवार खड़ी कर दी।

मौके पर 112 नंबर पुलिस हल्दी पुलिस रात में ही पहुंची थी। इस अवैध निर्माण के कारण न केवल ग्रामीणों को असुविधा हो रही है बल्कि सार्वजनिक संपत्ति का भी दुरुपयोग किया गया है। मंदिर के समीप शराब दुकान खोलने के मामले में जवहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप ओझा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से शिकायत की तो वहीं जिलाधिकारी से मंत्री ने घटना से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि रात में जवहीं में नई शराब की दुकान हुई है,सड़क अतिक्रमण को लेकर कुछ विवाद हुआ था, लेकिन मुझे कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें