फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। आगामी समय में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत मतदाता सूची में हेराफेरी के मामले दो सफाईकर्मियों के निलंबन के बावजूद मतदाता सूची में गड़बड़ी की लिखित शिकायत कई गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

बता दें कि सीयर ब्लाक के बिठुआ गांव निवासी आतिफ पुत्र जमील अहमद ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल न किए जाने के अलावा मतदाता सूची से 450 मतदाताओं का नाम निरस्त करने का आरोप लगाया है। सिकरिया गांव निवासी सतेंद्र यादव पुत्र कैलाश यादव मतदाता सूची में हेराफेरी एवं नाम काटने सहित मृत लोगों का नाम सूची में जोड़ने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत शमसुद्दीनपुर के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बीएलओ पर आरोप लगाया है कि सूची में नाबालिग, गांव की शादीशुदा बेटियों एवं मृत लोगों का नाम सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 125 से अधिक नाबालिग एवं दूसरे ग्राम पंचायतों का नाम सूची में दर्ज कर दिया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार, सुनील कुमार यादव, अनिल, रामकेवल, विनोद कुमार, रामाश्रय यादव आदि के हस्ताक्षर है। उधर, ग्राम पंचायत रछौली की मतदाता सूची में हेराफेरी के मामले में भानू प्रताप और विजय कुमार भारद्वाज के विरुद्घ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें