फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव स्तर तक एड्स के प्रति करेंगे जागरूक

Thu, 19 Feb 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के सभाकक्ष में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में चिकित्सकों की बैठक की गई। इसमें जनपद, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर होने वाले एचआईवी/एड्स विषय पर कार्यशाला के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। साथ ही इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशानुसार वर्ष 2014-15 में एचआईवी/एड्स विषय पर जनपद, ब्लाक और ग्राम स्तर पर उन्मुखीकरण/ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में रसड़ा, मुरली छपरा, मनियर, नवानगर ब्लाक को छोड़कर तथा पंचायती राज विभाग में कोटवां, मनियर, पंदह, नवानगर, सोनवानी, हनुमानगंज को छोड़कर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है। बताया कि पंचायती राज विभाग के नोडल अधिकारी बीडीओ होंगे। इसमें ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास में नोडल अधिकारी ब्लाक स्तरीय अधिकारी होंगे। इसमें महिला, स्वयं सहायता समूह सदस्य और श्रमिकों की पत्नियाें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार बाल विकास एवं पुष्टाहार के नोडल अधिकारी सीडीपीओ होंगी। इसमें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण  दिया जाना है।

वहीं पुलिस विभाग में आरआई नोडल अधिकारी होंगे। कारागार विभाग के नोडल अधिकारी एडीएम होंगे। इ जबकि ट्रांसपोर्ट विभाग के नोडल अधिकारी एआरटीओ होंगे।  इसी प्रकार विधि विभाग में एडीएम नोडल अधिकारी होंगे। इसमें बार एसोसिएशन के सदस्य और पैरा लीगल कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। शिक्षा विभाग में डीआईओएस नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें