बलिया। उभांव थाना परिसर में एक सिपाही द्वारा एक युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक की चीख भी सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
वायरल वीडियो में एक युवक कुर्सी पर मोबाइल पर कुछ देख रहा है। थाना के कोने में पेड़ के पास एक जवान काला टीशर्ट व जींस पहने युवक से पूछताछ करते दिख रहा है। उसके बाद युवक की पिटाई कर रहा है। इस मामले में सीओ रसड़ा मो. फहीम कुरैशी ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और वीडियो की जांच कराई जा रही है। चार माह पुराना वीडियो लग रहा है। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद