फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर दबंगई करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद स्थित अष्टभुजा मंदिर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। जिसमें गांव के एक दबंग की दबंगई दिख रही है।
विज्ञापन

बता दें कि खरीद के मां अष्टभुजा मंदिर के बाहर एक गरीब गुप्ता परिवार पूजा सामग्री की दुकान लगाता है जो गांव के ही एक अन्य दुकानदार को नागवार लगता है। इसके पूर्व भी वह व्यक्ति अन्य दुकानदारों को अपनी दबंगई के बल पर वहां से हटा चुका है। बृहस्पतिवार को भी उस गरीब गुप्ता परिवार की लड़की मंदिर के बाहर अपनी दुकान लगाई थी, तभी दबंग दुकानदार अपने घर से निकल कर उसकी दुकान पर पहुंचता है और धमकी देना शुरू कर देता है। दुकान लगाने से नाराज दुकानदार उस लड़की से न सिर्फ अभद्र भाषा में बात करता है बल्कि जान से मारने की धमकी तक दे देता है। यहां तक कि उसका सामान तक फेंक देता है। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि दुकानदार किसी को भी दुकान लगाने नहीं देता है। इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें