फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: असलहा लहराते वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट की, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के नारायणपुर बघौता गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि शंकर ने पुलिस वालंटियर ग्रुप में एक वीडियो पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर असलहा लहराते किसी का वीडियो है। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक युवक दिनेश बिंद हाथ में असलहा लेकर रीमिक्स गीत पर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड के थाना प्रभारी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित गांव में हाल ही में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वीडियो में दिखाई देने वाले युवक सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पानमुनि देवी पत्नी बसावन बिंद की तहरीर पर पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट के आरोप में दिनेश बिंद, कुंज बिहारी बिंद, हरीशचंद्र बिंद और सत्या बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लाठी-डंडों से हमला कर बसावन बिंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें