फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, 7 पात्रों को आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित गंगा बहद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभा​र्थियों में लै
विज्ञापन
बलिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवहन मंत्री ने जिले की 1111 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने 33 विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र, टूलकिट, मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा तीन टूलकिट लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को लाइफ जैकेट प्रदान की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सात पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जबकि अंत्योदय योजना के चार लाभार्थियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महर्षि बालिका विद्यालय मंदिर, बलिया की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कंपोजिट विद्यालय सनाथ पांडेय का छपरा के विद्यार्थियों ने राम आएंगे तो अंगना सजाएंगी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवा कला के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया का ओडीओपी उत्पाद सत्तू और बिंदी उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है तथा जिले के उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद लखनऊ से बलिया की यात्रा लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पांच जून 2026 को बलिया के सुरहाताल को रामसर साइट घोषित किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा 9 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जा रही है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, महिला आयोग की सदस्य सुनीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें