फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी और दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ पीड़िता का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शनिवार को युवती का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

विवेचक ने युवती का मेडिकल कराने के बाद आरोपी साजन साहनी कठौरा सिकंदरपुर और पीड़िता को लेकर कलमबंद बयान कराने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पराग यादव के कोर्ट पहुंचे। सीजेएम ने बयान के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) गार्गी शर्मा की अदालत में भेज दिया। इसके बाद पीड़िता का बयान अंकित किया गया।
छेड़खानी एवं दुष्कर्म से संबंधित मामलों को अपर सीजेएम प्रथम कविता कुमारी की कोर्ट में सुना जाता है। विवेचक ने गिरफ्तार आरोपी को साजन साहनी को अदालत में पेश किया। आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिनों की रिमांड पर गैर जनपद भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत एक मुहल्ले में दो दिनों पूर्व हुई था। इसमें काफी सुलह समझौता के लिए प्रयास भी हुआ, लेकिन पीड़िता ने एक नहीं सुनी और दुष्कर्म की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें