फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बनने पर संजय मिश्र का स्वागत, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Sat, 29 Mar 2025 04:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सपा का प्रदेश सचिव बनने पर संजय मिश्र का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और इस दौरान योगी सरकार पर निशाना साधा कहा कि चिकित्सा की असुविधा है और महंगाई ने कमर तोड़ दी है लिहाजा विरोध प्रबल होगा।
 
विज्ञापन
संजय मिश्रा,समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बनकर संजय मिश्रा के शनिवार को गृह विधानसभा क्षेत्र बैरिया पहुंचने पर मूनछपरा में सपा नेताओं का जमावड़ा लगा। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के शासन में शिक्षा और चिकित्सा की महंगाई ने गरीबों का कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन


निम्न आय वर्ग का व्यक्ति अपने परिवार के बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर बनाने अथवा गम्भीर बीमारियों में इलाज कराने की बात सोच भी नहीं सकता। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा भाजपा सरकार का बड़बोलापन ही इनके लिए 2027 के चुनाव में दुष्प्रभावी साबित होगा। भाजपा द्वारा जो बयान जारी किया जा रहा है उसका 10 प्रतिशत हिस्सा भी धरातल पर नहीं पहुंच रहा है।

विधायक मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ जो बर्बरता की जा रही है और नौकरशाहों के बदौलत दमन चक्र चलाया जा रहा है यह सब 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ताबूत का कील साबित होगा। सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि अखिलेश सरकार के जमाने में बैरिया विधानसभा क्षेत्र का जो बहुमुखी विकास हुआ वह भाजपा के लिए दुर्लभ है।
विज्ञापन


संजय मिश्र ने सबका स्वागत किया। इससे पहले सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जुलूस निकालकर मधुबनी, रानीगंज बाजार, बीबी टोला बाजार, महाराज बाबा के मठिया, बैरिया तहसी होते हुए मून छपरा पहुंचे। दशरथ यादव, विनायक मौर्य, श्यामू ठाकुर, राजनरायन पासवान, शिवशरण तिवारी, जयप्रकाश यादव थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें