सिकंदरपुर कस्बे में पुलिस द्वारा सब्जी बेचने से रोके जाने के नाराज सब्जी विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर का घेराव कर दुकान खोलने के लिए अनुमति देने की मांग की।
लॉकडाउन में सब्जी की दुकानों को आए दिन पुलिस द्वारा बंद करा दिया जा रहा है जिससे सब्जी विक्रेता परेशान हैं। बृहस्पतिवार को सब्जी बेचे जाने से पुलिस द्वारा रोकने पर सब्जी विक्रेता तहसील में पहुंच गए और एसडीएम का घेराव कर दिय। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव ने सब्जी दुकानदारों को खोलने का निर्देश देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। इस मौके पर भरत तुरहा, रवि कुमार, राजेश गुप्ता, छोटेलाल , भीम प्रसाद, वकील, अर्जुन प्रसाद, संदीप कुमार, हरिंद्र तुरहा, जूमराती देवी, सरोज देवी आदि रहे।