फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने मुजफ्फरनगर को हराकर चैंपियनशिप ट्राफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
रेवती के आरएनपी पब्लिक स्कूल के मैदान में सीनियर महिला स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में खेलती युवति - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रेवती। नगर के आरएनपी पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रहे 46 वीं उप्र सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी ने मुजफ्फरनगर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

वाराणसी की टीम ने कड़े मुकाबले में 29 अंक प्राप्त कर मुजफ्फरनगर की टीम 16 अंक को हराकर 13 अंकों से परास्त किया। फाइनल के बाद नगर पंचायत की चेयरमैन जयश्री पाण्डेय तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता कनक पाण्डेय की उपस्थिति में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने विजेता टीम वाराणसी की कप्तान संतारा तथा उप विजेता मुजफ्फरनगर की टीम की कप्तान अमरेश को उप विजेता ट्राफी दिया। चैम्पियनशिप के मैन ऑफ द सीरीज मुजफ्फरनगर की कु अमरेश, बेस्ट रेडर वाराणसी की रागिनी चौबे, मैन ऑफ द मैच वाराणसी की संतारा तथा बेस्ट डिफेन्डर मुजफ्फरनगर की साक्षी रही। खेल में अम्पायर अवनीश राय व शराफत अली, स्कोरर डा एहसान, योगेंद्र पाल तथा टाइम कीपर सोनी और थर्ड रेड राकेश राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें