फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कुल 14 केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपद में एक जून से 18 से 44 वर्ष को लगने वाले कोविड वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 केंद्रों को चयनित किया है। इसकी पूरी प्लानिंग के तहत तैयारी की गई है। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में 100, जिला महिला चिकित्सालय में वार्ड टू और थ्री में 100-100ं वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वायना पीएचसी पर 100, सोनबरसी सीएचसी पर 100, रसड़ा सीएचसी पर 100, सीयर सीएचसी पर 100, सिकंदरपुर सीएचसी पर 100, नगरा सीएचसी पर 100 तथा नरही सीएचसी पर 100 वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं शिक्षकों के लिए इंद्र कन्या जूनियर हाई स्कूल शीश महल पर 50, कर्मचारियों के लिए विकास भवन पर 50, मीडियाकर्मियों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ड्रामा हाल में 50, आफिसर्स क्लब में 50, नगर पालिका में 50 वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि जिला न्यायालय में लगने वाला टीकाकरण केंद्र को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें