फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल रुप से करें हिंदी का प्रयोग: जिला जल

विज्ञापन
विज्ञापन
प
विज्ञापन

बलिया। हिंदी दिवस पर एक सप्ताह तक चले हिंदी गोष्ठी का समापन सोमवार के दिन न्यायालय के केंद्रीय सभागार में जिला जज गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिंदी पर अपने अपने विचार रखें।
विज्ञापन

जिला जज गजेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी को प्रोफेशनल रूप में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके बाद उसे हम बेहतर मुकाम दिलवा सकते हैं। परिवार न्यायाधीश सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना बगैर हिंदी के संभव नहीं है। वहीं, अपर परिवार न्यायाधीश दयाराम ने कहा कि हिंदी मूवी का जवाब नहीं, जो हिंदी को एक अलग दिशा देने में सार्थक है। वहीं, न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हम हिंदी भाषी के धनी हैं और बड़ा ही आनंद आता है हिंदी को संपूर्णता देने में। अपने संबोधन में न्यायाधीश प्रण विजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीयता के शिखर पर हिंदी भाषा को पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में न्यायाधीश गोविंद मोहन जी ने कहा कि हिंदी भाषा ही आकर्षण और अपनेपन को जगाने का मूल है। तो कुछ लोगों ने हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करके ही उसे हम उसका अधिकार दिला सकते हैं जैसी अनेक बातें कही। जिससे हिंदी को एक सार्थक पहल की तरफ ले जाने में सुविधा मिल सके। समापन समारोह में न्यायालय के समस्त न्यायाधीश समेत अन्य कर्मचारी व अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। सभा के अंत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश कुशवाहा ने कहा कि हिंदी हमारी रग-रग में है और हमें हर पल, हर क्षण हिंदी के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। अध्यक्षता जिला जज गजेंद्र कुमार और संचालन सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन पूनम कर्णवाल ने किया और सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें