बैरिया। वृद्ध न्यायालय का उद्घाटन मंगलवार को बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बैरिया तहसील परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि वृद्ध माता-पिता को उनके पुत्र, पुत्र वधू अथवा परिवार के लोग किसी तरह की समस्या या भरण-पोषण में दिक्कत पैदा करते हैं तो वह इस न्यायालय में अपनी अर्जी दे सकते हैं। उनको त्वरित न्याय उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि इस न्यायालय का अध्यक्ष उपजिलाधिकारी व सचिव अधिवक्ता मिथलेश सिंह नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी बैरिया चन्द्रकेश सिंह, तहसीलदार शिवसागर दुबे, अधिवक्ता मिथलेश सिंह आदि रहे।