फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टिन शेड उखाड़ घर में घुसे, आभूषण व कीमती समान की चोरी

विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के बभनौली (बिशनपुरा मौजा) के मकान में हुई चोरी के दौरान चोरों द्वारा तोड़ी ग
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के बभनौली मौजा में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात चोरी की। एक नलकूप से मोटर व एक घर से आभूषण और कीमती सामान की चोरी की।
विज्ञापन

मकान मालिक खुरखुनी चौहान असम में रहते हैं तथा उनका पुत्र शैलेश चौहान नेवी में है। खुरखुनी के भतीजे संदीप चौहान ने बताया कि घर की सीढ़ी के ऊपर लगे टिन शेड को हटा कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। कमरों का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे आभूषण, बर्तन व अन्य कीमती सामान चुरा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की।
वहीं, दूसरी घटना भरत चौरसिया निवासी गायघाट के यहां हुई। नलकूप के ऊपर की दीवार तोड़ कर चोर मोटर चोर खोल ले गए। नलकूप की देखरेख कर रहे संजय चौहान ने बताया कि नलकूप के ऊपर का टिन शेड को हटाने के साथ ऊपरी दीवार तोड़ कर मोटर निकाल ले गए। थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने कहा कि दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें