बलिया। जिला चिकित्सालय में रोजोना होने वाले डिजिटल एक्स-रे की संख्या सीमिति करना हंगामे का कारण बन ही रहा था। सोमवार को भी अल्ट्रालाउंड को लेकर लगी भीड़ ने यहां हंगामा किया। किसी तरीके से उन्हें शांत कराया गया। इसका फिलहाल हल होता नहीं दिखाई दे रहा है।
सोमवार दोपहर के समय अल्ट्रासाउंड को लेकर हंगामा हुआ। कई मरीजों ने बताया कि यहां 8 बजे से 10 बजे तक ही पर्ची जमा होती है। डॉक्टर राउंड से आने के बाद 10 बजे के बाद से बैठते है। आने के बाद डॉक्टर आल्ट्रसाउंड लिखते हैं तो उसके बाद से ही हम सब पर्ची जमा करेंगे। एक मरीज ने बताया कि हम सुरेमनपुर से आए हैं। 10 बजे से मेरी भी पर्ची जमा नहीं हुई है। गीता पटेल जीराबस्ती ने बताया की मुझे शुक्रवार को नंबर मिला। नौ बजे से आई हूं। अभी तक मेरा अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। गीता पटेल ने अल्ट्रासाउंड के डाक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा की यहा सिफारिश वालों का ही हो रहा है।