फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीएचसी पर महिला की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह सीएचसी पर रविवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

नकहारा तिवारी सुगंधी देवी (50) पत्नी छट्ठू राजभर को हार्ट और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। सुगंधी देवी की दोपहर अचानक तबीयत खराब हो गई। घर पर किसी परिजन के नहीं होने से पड़ोसियों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान ही सुगंधी देवी की हालत खराब होने लगी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन साथ में किसी परिजन के नहीं होने से मरीज को जिला अस्पताल जाने में देरी होने लगी। इसी दौरान सुगंधी देवी की मौत हो गई। बाद में सीएचसी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। कोतवाल राकेश उपाध्याय ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही परिजनों को समझा कर स्थिति को संभाल लिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम को घर के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें