फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2020 : बलिया के गोरख पांडेय ने सीडीपीओ श्रेणी में हासिल की प्रथम रैंक, गांव में खुशी 

Tue, 13 Apr 2021 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
गोरख नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 12 अप्रैल की देर शाम सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। प्रांतीय स्तर की इस सबसे बड़ी परीक्षा में बलिया जिले के ग्राम बभनौली निवासी गोरख नाथ पांडेय ने सीडीपीओ श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


इस सफलता से उनके गांव में खुशी की लहर है। गोरख ने अपनी माध्यमिक व उच्च शिक्षा अपने गृह जनपद बलिया से ही उतीर्ण की है। उन्होंने हाईस्कूल आरडी इंटर कालेज जोगापुर व इंटरमीडिएट जेबी इंटर कालेज गड़वार से पास किया है। स्नातक व परास्नातक सतीशचंद्र महाविद्यालय से पूरा किया है।

इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में लगे थे, यह उनका तीसरा प्रयास था। गोरख ने अपनी सफलता का श्रेय माता सरिता, पिता अजय पांडेय, गुरुजन और अपने सभी शुभचिंतको को देते है। गोरख ने कहा कि अगर आपके पास धैर्य व लगन से हो तो एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें