फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब योगी के मंत्री ने कहा: मुनव्वर राणा को यूपी नहीं देश छोड़कर जाना होगा, ऐसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे

Wed, 21 Jul 2021 09:49 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मुनव्वर राणा जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। वैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।
 
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को शायर मुनव्वर राणा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। वैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।

विज्ञापन


राज्यमंत्री आनंद स्वरूप ने बलिया में मीडिया से बात करते हुए मुनव्वर राणा को लेकर यह बयान दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुन्नवर राणा उन लोगों में से हैं, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे और देश को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल हो गए।

मालूम हो कि बीते दिनों शायर मुनव्वर राणा ने योगी सरकार के खिलाफ बयान दिया था कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह राज्य छोड़कर चले जाएंगे। इसके साथ ही मुनव्वर ने कहा था कि वो यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मुनव्वर के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने उनके तीन दिवसीय यूपी दौरे पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा राजनैतिक पर्यटक हैं। डेढ़ साल बाद यूपी का मौसम और बारिश देखने आईं थीं। लोग उन्हें देखने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें