फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हंसी-मजाक में एक दोस्त ने दूसरे पर चढ़ा दिया वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत

Mon, 25 Jan 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर में दोस्तों के बीच आपस में हंसी-मजाक में एक युवक की जान चली गई। मैजिक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बाइस  वर्षीय युवक नारायण रविवार को सड़क किनारे खड़ा था, जहां मजाक-मजाक में अपने मित्र से कहा कि मैजिक चढ़ा दो। इसी बीच अचानक से मैजिक चलने और जोरदार धक्का लगने की वजह से नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद चालक मैजिक को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों काफी अच्छे मित्र थे।

मृतक युवक की अभी शादी नहीं हुई थी और वह मुंबई में रहकर जीवन यापन करता था। कोरोना संकटकाल के बाद वह गांव में आया हुआ था,  वापस नहीं गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें