फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में वितरित किया गया टूल किट

विज्ञापन
जिला उपायुक्त उद्योग कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करने की वाली महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित क - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद के तत्वावधान में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में टूल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षु युवक एवं युवतियों में सिलाई मशीन के साथ ही टूल किट का वितरण किया। इसमें विश्वर्मा सम्मान योजना के तहत 20, टेलर एवं दर्जी के लिए 25 तथा नाई के 20 टूल किट के साथ प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर सशांत सिंह सोनी, पंकज पाठक, अजीत सिंह, अंकित ओझा, एसके सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, पंकज कुमार आदि रहे। कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों के प्रति उपायुक्त राजेश रोमन ने अभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें