फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा- चीन, पाकिस्तान से मिले हैं सोनिया और राहुल गांधी

Mon, 10 Jan 2022 08:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

आनंद स्वरूप ने कहा कि पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पाकिस्तान की जय-जय कर रहे हैं, गले मिल रहे हैं। इससे कांग्रेस का मूल चरित्र सामने आ रहा है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चूक के मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला कांग्रेस पर जमकर बरसे। बलिया जिले के बसंतपुर में उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन से मिले हैं। कहा कि पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री का सम्मान सभी को करना चाहिए।

विज्ञापन


आनंद स्वरूप ने कहा कि पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पाकिस्तान की जय-जय कर रहे हैं, गले मिल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहते हैं। इससे कांग्रेस का मूल चरित्र सामने आ रहा है। अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली वाले बयान पर कहा कि सपा सुप्रीमो हद कर रहे हैं। पांच साल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

उस दौरान किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए रात को दो बजे रजाई छोड़कर खेत में जाना पड़ता था। उन दिनों हफ्ते में चार घंटे दिन में और चार घंटे रात में बिजली मिलती थी। कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने जिला मुख्यालय व तहसील में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें