पूरी दुनिया कर रही महामारी में नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ- राजनाथ
उन्होंने कहा, मैं समस्या को पूरी तरह समझता हूं। कोरोना महामारी के कारण ये समस्या हुई। हम लोग पहली बार ऐसी महामारी का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति में पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ कर रही है।
बाद में जब उनका संबोधन समाप्त होने वाला था, तब एक व्यक्ति ने नारा लगाया, गरीबों के मसीहा, अखिलेश यादव जिंदाबाद। इस पर जब कुछ भाजपा कार्यकर्ता उसकी तरफ बढ़े तो राजनाथ सिंह ने मंच से ही उसे छोड़ने के लिए कहा।
पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि युवक की पहचान अंगद यादव के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।