फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : चुनावी सभा में बोले राजनाथ, सांप को दूध पिलाते हैं तो फन कुचलना भी जानते हैं 

Tue, 22 Feb 2022 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सिकंदरपुर विधानसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने धर्म-जाति की राजनीति नहीं की, हमेशा देशहित की राजनीति की है ।
विज्ञापन
बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजिन जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर हम नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाकर पूजना जानते हैं तो सांप के आक्रामक होने उसका फन कुचलना भी जानते हैं। हमने भारत माता का सिर कभी झुकने नहीं दिया। जब भी किसी ने भारत माता के शीश को झुकाने की कोशिश की तब हमने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


भाजपा की सरकार ने किसी भी धर्म-जाति की राजनीति नहीं की, हमेशा देशहित की राजनीति की है। उक्त बातें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सिकंदरपुर विधानसभा में कही।  

रक्षा मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 व राम मंदिर मुद्दे को कांग्रेस की सरकार नासूर की तरह पाल रही थी, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुलझाने का काम किया। जब कानून व्यवस्था अच्छी होती है तो विकास तेजी से होता है। अब गुंडों, माफियाओं को संरक्षण नहीं मिलता है। किसी भी दल की सरकारें रहीं हों सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। सपा हो या अन्य दल, वे समाज को बांट कर राजनीति करना चाहते हैं। यह हमें मंजूर नहीं है। हम देश की विरासत को भी सुरक्षित रखेंगे और विकास भी करेंगे। 

विज्ञापन

बातचीत से हो रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रूस व यूक्रेन के मध्य उपजे विवाद को बातचीत के आधार पर हल करने पर जोर दिया। कहा कि भारत इस मामले में शांति का पक्षधर है।

रक्षामंत्री ने रूस द्वारा यूक्रेन के दो राज्यों को राष्ट्र की मान्यता दिए जाने के सवाल पर कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि हम लोग रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करने को तैयार हैं। भारत चाहता है कि किसी तरह से शांति स्थापित हो।

हम लोग आश्वस्त हैं कि जब बातचीत होगी तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा। इस मसले पर भारत का रुख पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम सदैव से विश्व शांति के पक्षधर हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन चरणों के चुनाव पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें