फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले: गुलामी की जंजीरों में रखने वालों को बलिया ने भगाया, अब विपक्ष को भगाना है

Fri, 10 Dec 2021 07:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने बलिया क्षेत्र को बदलने का काम किया है। 
विज्ञापन
बलिया में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की साढ़े आठ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों में रखने वालों को बलिया ने भगाया है, अबकी बार विपक्ष को भगाना है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  हम अगड़ा-पिछड़ा में अंतर नहीं कर रहे, बल्कि उनको बराबर में लाने का प्रयास कर रहे हैं। बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने बलिया क्षेत्र को बदलने का काम किया है। यहां सड़कों का जाल बिछाया। बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार किया।

असली हकदार को दी गई नौकरी
इसके अलावा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए सरकारी नौकरी हर उस नौजवान को दी गई जो उसका असली हकदार था। साढ़े तीन लाख संविदा कर्मी को सरकारी विभाग में रोजगार दिया गया।  डॉ. शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी में मोदी और  योगी सरकार ने बेहतर काम करके दिखा दिया है।

पढ़ेंः गाजीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद: बोले- 2022 में लेना है 2019 की हार का बदला, सातों सीट पर कमल खिलाएं

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लिए हर कोई भाई-बच्चे के समान

पहले किसी भी महामारी की वैक्सीन के लिए भारत अन्य देशों पर निर्भर रहता था, पर कोविड महामारी के लिए अपने देश में वैक्सीन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। नतीजा सामने है, वैक्सीन बनी भी और कारगर भी हुई। लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत हैं और संत के लिए हर कोई भाई-बच्चे के समान होता है। उनके यहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। कोरोना महामारी में भी उनके नेतृत्व में मंत्री, उनके कार्यकर्ता और अधिकारी फील्ड में जाकर जनसेवा में लगे रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी, सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, संजय यादव, पूर्व विधायक भगवान पाठक, सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, केतकी सिंह, अजय शंकर पांडेय कनक, छट्ठू राम, पूनम गुप्ता, प्रतुल ओझा, अश्वनी सिंह लिटिल आदि रहे। अध्यक्षता बलिराम उपाध्याय व संचालन अरुण सिंह बंटू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें