फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: हेमा मालिनी बोलीं- भाजपा के राज में ही बलिया बनेगा मुंबई, शोले फिल्म का डायलॉग भी सुनाया

Sat, 26 Feb 2022 02:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

हेमा मालिनी ने कहा कि अखिलेश राज में प्रदेश में चारों ओर गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति सूबे में निवेश करने का साहस नहीं कर पाता था, लेकिन योगी राज में हालात बदले हैं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार जिले में ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं कर योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं सपा के शासन को गुंडाराज बताया। इस दौरान वे बलिया को मुंबई बनाने का सपना दिखाने से भी पीछे नहीं रहीं तो फिल्म शोले का डायलाग बोल कर लोगों को लुभाने की कोशिश भी की।   

विज्ञापन


बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज के मैदान में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करते हेमा मालिनी ने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। बारी अब बलिया की है। इसके लिए जरूरी है कि बलिया से भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा में पहुंचें, तभी बलिया को मुंबई बनाने का सपना साकार होगा।

अखिलेश राज में गुंडाराज कायम था
मतदान से पहले विपक्षी पार्टियां तरह-तरह का प्रलोभन देंगी, लेकिन विकास के लिए भाजपा जरूरी है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश राज में गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति यहां निवेश का साहस नहीं कर पाता था, लेकिन योगी राज में हालात बदले हैं। पिछले पांच सालों में कहीं दंगा नहीं हुआ। नोएडा में फिल्म सिटी बन रही है। 

विज्ञापन

इससे पूर्व बेल्थरारोड क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम की समर्थन में नगरा के जनता इंटर कॉलेज में सिने तारिका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पूरा विश्व सम्मान दे रहा है। प्रदेश में 200 से अधिक पुलिस स्टेशन बनवाए हैं, महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया है। योगी राज में महिलाएं एवं बच्चियां खुद को काफी सुरक्षित महसूस कर रही है, किसान खुशहाल हैं।

चल धन्नो तेरी बसंती के इज्जत का सवाल है

इससे पहले बेल्थरारोड विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी छ्ट्ठू राम के समर्थन में जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान में हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पूरा विश्व सम्मान दे रहा है। प्रदेश में 200 से अधिक पुलिस स्टेशन बनवाए हैं, महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया है।

योगी राज में महिलाएं एवं बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, बिजली-पानी मिल रहा है। अंत में अभिनेत्री ने जनता की मांग पर शोले फिल्म का डायलॉग भी सुनाया। चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है। इस पर लोग काफी देर तक ताली बजाते रहे। संचालन अरविंद नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन

चीनी-कताई मिल चालू कराने का होगा प्रयास

रसड़ा के गांधी पार्क में भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर के समर्थन में हेमा मालिनी ने कहा कि महिला समृद्धि एवं सशक्तीकरण के लिए योगी सरकार कृत संकल्पित है। कहा कि अगर आपने हमें मौका दिया तो जिस तरह प्रदेश में योगी सरकार ने कई चीनी मिलें चालू की हैं, उसी तरह रसड़ा चीनी मिल एवं कताई मिल चालू कराने का प्रयास करूंगी।

एक माह के अंदर सीएचसी पर सर्जन सहित अन्य सुविधाएं होंगी। इसके पूर्व अखिल भारतीय मद्धेशिया महासभा के नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता एवं भाजपा नेता संजय जयसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें