इसके अलावा नगरा पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी निवासी व सुभाष इंका ताड़ीबड़ा गांव में अंग्रेजी के शिक्षक अविनाश गौतम पर रासुका की कार्रवाई की थी। पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 52 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस बाबत नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि जांच में पुष्टि के बाद हरिहर बाबा इंटर कॉलेज पांडेयपुर के प्रबंधक अवध राज पांडेय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।