फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण प्रक्रिया 20 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

सचिव भगवती सिंह की तरफ से जारी निर्देश में प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होकर 18 सितंबर तक 10 चरणों में पूरी होगी। शासनादेश के अनुपालन में ऑनलाइन प्रक्रिया से केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। विद्यालयों की ओर से भौतिक संसाधन व मूलभूत सुविधाओं की सूचना 20 जुलाई तक अपलोड करना है। जिलाधिकारी की तरफ से गठित तहसील स्तरीय समितियों की ओर से भौतिक सत्यापन 03 अगस्त तक की जाएगी। तहसील स्तरीय समिति की संस्तुति डीआईओएस के माध्यम से परिषद को 10 अगस्त को भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी 18 सितंबर को जारी की जाएगी। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जिन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरित है या डिबार हैं, उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 60 दिन में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है, ताकि परीक्षा की तैयारी समय से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें