फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति और ससुर पर छेड़खानी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के चित्तू पांडेय चौराहे के पास शुक्रवार को परिवार न्यायालय से लौट रही एक महिला ने अपने पति और ससुर पर छेड़खानी, पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि पति के साथ भरण-पोषण से जुड़े मुकदमे की तारीख पर जिला न्यायालय आई थीं। दोपहर में स्कूटी से मायके लौटते समय चित्तू पांडेय चौराहे पर परिवार न्यायालय के पास पति और ससुर ने उसकी स्कूटी रोक ली। दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई की और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीचबचाव किया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें