फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 21 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य अब अपने अंतिम दौर में है। तीन मूल्यांकन केंद्रों पर अभी 21 हजार 947 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर कार्य समाप्त हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक मूल्यांकन का कार्य संपन्न हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब केवल 21 हजार 947 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष है। वहीं, सोमवार को कुल 31 हजार 381 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यूपी बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केंद्रों के लिए कुल पांच लाख 56 हजार 362 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया था। लेकिन बोर्ड द्वारा कुल पांच लाख 27 हजार 450 उत्तर पुस्तिकाएं ही प्राप्त कराई गई। अभी तक चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल पांच लाख 55 हजार तीन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। विभागीय लोगों की मानें तो मंगलवार तक अवशेष सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न करा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें