फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार्जिंग स्टेशन के लिए 2.52 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले से जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की उम्मीद है। परिवहन निगम की तरफ से जीराबस्ती वर्कशाॅप में चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। चार्जिंग स्टेशन के लिए 5.05 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से 2.52 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आरएम परिक्षेत्र आजमगढ़ मनोज कुमार वाजपेयी ने कहा कि परिवहन निगम की तरफ से परिक्षेत्र के आजमगढ़ व बलिया में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। कार्य तेजी से चल रहा है। शासन से बलिया चार्जिंग स्टेशन के लिए धनराशि जारी हुई है। बलिया में काफी हद तक कार्य पूरा भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें