फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 73 अनुदानित विद्यालय बने परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में इस बार बोर्ड ने स्पष्ट रूप से सख्त रुख अपनाते हुए नकल रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। निजी विद्यालयों की व्यवस्था और नकल की अधिक संभावना को देखते हुए प्राथमिकता सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 91 अनुदानित विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 73 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा 9 राजकीय विद्यालयों को भी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है।
वहीं जिले के 487 निजी (वित्तविहीन) विद्यालयों में से केवल 69 को ही बोर्ड परीक्षा केंद्र का अवसर मिल सका है।
जिन निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां इस बार बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को केंद्रित किया गया है।
यथा प्रभावती देवी इंटर कॉलेज, सहतवार में 1993, शिवशक्ति इंटर कॉलेज, चंदायर काजीपुर में 1977, बाबू चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज, गड़वार में 1869, एसएसपीएवीएम, रसड़ा में 1524, एसजीआईसी, इब्राहिमपट्टी में 1345, एमडी सेनानी इंटर कॉलेज, विषहर में 1156, सनबीम इंटर कॉलेज, सोनवानी में 1150 और कुसुमवती देवी इंटर कॉलेज, लीलकर में 932 परीक्षार्थीयों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक 26 आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त हो चुकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें