फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022 : बलिया में सात विस सीटों के लिए मतदान आज, 82 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Wed, 02 Mar 2022 11:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया नगर, बांसडीह, बैरिया, फेफना, सिकंदरपुर, रसड़ा और बेल्थरारोड विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए जनपद में 88 कंपनी तथा दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स पहुंच गई है।
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बृहस्पतिवार को सात विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर कु ल 82 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला के अलावा सपा से नारद राय, राम गोविंद चौधरी, जियाउद्दीन रिजवी, उमाशंकर सिंह जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

विज्ञापन


जिले में करीब 25 लाख मतदाता 2828 बूथों पर अपना फैसला ईवीएम में लॉक करेंगे।  बलिया नगर, बांसडीह, बैरिया, फेफना, सिकंदरपुर, रसड़ा और बेल्थरारोड विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए जनपद में 88 कंपनी तथा दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स पहुंच गई है।

जिन्हें पोलिंग पार्टियों संग बूथ पर भेजा गया। प्रत्येक बूथ पर डेढ़ सेक्शन रैपिड एक्शन फोर्स तथा पीएसी एवं भारी संख्या में  पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। खुफिया विभाग, सीसी टीवी व ड्रोन कैमरा से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर पूरे विधानसभा में मानिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 बसंत पूरा कर चुके 1223 बुजुर्ग मतदाता

मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।  60 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक की उम्र में जनपद में कुल 4.58 लाख मतदाता हैं। ये विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चुनावी महायज्ञ में जीवन के 100 बसंत पूरा कर चुके 1223 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मतों की आहुति देंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें