बाइक के समीप पटरी पर खड़े बालक को कुचलते हुए हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा टूटकर करीब छह फिट खिसक गया और कार बंद हो गई। कार के धक्के से शैलेश बाइक से वहीं गिर गया। पल भर में ही अपने पुत्र को लहूलुहान देख कर अवाक हो गया।
घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद किसी तरह से बालक को निकाल कर इलाज के लिए मऊ अस्पताल भेजा गया। वहां से वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ओम तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
बिजली निगम ने टूटे खंभे में हुए नुकसान का आंकलन कर दूसरा खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।