फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला पांच दिन पुराना है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वहीं, फाॅरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने अपने छह वर्षीय नाती के साथ गांव के ही 22 वर्षीय युवक द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। घटना पांच दिन पुरानी है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही फाॅरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें