बलिया। सदर कोतवाली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप एक युवक पर लगाया। आरोप है कि शिकायत करने जब वह युवक के घर गए तो आरोपी के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी।
पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुत्री के कोचिंग जाते समय रास्ते में युवक छेड़खानी व अश्लील हरकत करता है। इसकी शिकायत आरोपी युवक के माता-पिता से करने के बावजूद आदत में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार की सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए जब पुत्री घर से गई तो रास्ते में आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। अश्लील हरकत करने लगा। शोर करने पर भाग गया। पुत्री ने घर आकर पूरी बात बताई। इसकी शिकायत करने उक्त युवक के घर पहुंचे तो उसकी मां व पिता ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी सहित उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद