फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जारी की समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राज्य विश्वविद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2019-20 की अवशेष परीक्षा संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा परिषद से मिली गाइडलाइन के तहत 7 सितंबर से स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा होगी। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने की समय सारणी घोषित कर दी है।
विज्ञापन

बीते 14 अगस्त को जेएनसीयू की ओर से इसकी जानकारी अपने वेबसाइट पर दी गई है। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष की अवशेष परीक्षाएं तथा परास्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों यथा एमए, एमएससी, एमकाम,एमएसी (कृषि),एमएड, बीएड, बीपीएड़ चतुर्थ सेमेस्टर तथा बीसीए, एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अंतिम वर्ष की परीक्षा 32 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी। जिसका समय दो घंटे का होगा। जेएनसीयू के समय सारणी के अनुसार प्रथम पाली सुबह 7 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय पाली पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन एक बजे तक एवं तृतीय पाली अपराहन 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सात सितंबर से शुरू होने वाली स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 19 सितंबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें