फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अधिकारियों ने 252 परिषदीय स्कूलों को लिया गोंद

विज्ञापन
मिशन काया कल्प के तहत तिलक नगर स्कूल पर पूजन-अर्चन और हवन के करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले के 252 परिषदीय विद्यालय अगले साल बेहतर रूप में दिखेंगे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 252 अधिकारियों ने इन स्कूलों को गोद लिया है। जिलाधिकारी एसपी शाही ने नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकनगर को गोद लेकर पूजन-अर्चन कर इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीडीओ ने काफी मेहनत कर विद्यालयों को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की है। इस स्कूल को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी मुझे मिली है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से पूरी ईमानदारी से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सबसे पहले बेहतर सफाई करा ली जाए। जो भी कमियां हैं बताएं, उसे दूर किया जाएगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए समय-समय पर विचार-विमर्श करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस बार दिवाली और बाल दिवस एक ही दिन है। लिहाजा इस महत्वपूर्ण पर्व पर हमने निर्णय लिया कि तमाम अधिकारी प्राथमिक स्कूलों को गोद लेंगे और उन्हें बेहतर बनाने को अपना पूरा प्रयास करेंगे। एक कमेटी बनी है, जो उन विद्यालयों के संबंध में अधिकारियों की रिपोर्ट लेगी। उच्चाधिकारी स्तर से भी सहयोग किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि नववर्ष में ये विद्यालय नए स्वरूप में दिखें। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग के जुनैद अहमद व डीसी सत्येंद्र राय ने मेहनत करके पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, बीएसए शिव नारायण सिंह के अलावा एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, नायब तहसीलदार जया सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें