फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने 11सौ दीपों से दी शहीदों को श्रद्धजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन चौक शहीद पार्क में किया। इस दौरान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री मनीष ने बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर देश की आजादी में जिन्होंने अपना योगदान दिया, ऐसे शहीद और उनके परिवार के लोगों के प्रति उनकी याद में एक एक दिया जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपनी दीपावली शहीदों के सम्मान में शहीद चौक में 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। नगर मंत्री हिमांशु पाठक ने बताया कि देश को हमेशा सुरक्षा करने वाले शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित किया गया। कात्यानी पांडेय, सिमरन सिंह, अंजली सिंह, राकेश गुप्ता सोनू, संदीप पांडेय, दीपक सिंह, दिव्यांशु राय, सूर्यांश भारद्वाज, अनिकेत चौरसिया, शिवांश तिवारी, रजनीश जी, आदित्य जी, शिवम पांडेय, ओम प्रकाश यादव, प्रीतम प्रजापति, पंकज राय, आदर्श प्रताप, राकेश वर्मा, अंबुज पाठक, निखिल जी आदि रहे। संचालन नगर छात्रा प्रमुख श्रीजल पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें