फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक मकान से टकराया, आठ घायल

विज्ञापन
चकिया - दलपतपुर गांव स्थित घर में टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मार्ग स्थित चकिया - दलपतपुर के बीच शुक्रवार की शाम रेवती के तरफ से बैरिया को जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रोड के पास खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित बुचकुन गोंड के घर में घुस कर पलट गया। इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे बैरिया एसएचओ संजय त्रिपाठी ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक लाल बालू गिराकर तेजी से बिहार लौट रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाली ट्रक जिसमें चालक समेत दो मजदूर सवार थे। तेज रफ्तार से ट्रक आया और दलपतपुर - चकिया के बीच पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक जहानाबाद (बिहार) निवासी गुड्डू यादव (40) व ट्रक में सवार मजदूर धनजी पासवान (35) तथा नंद लाल चौहान (38) निवासी पश्चिम टोला बैरिया के साथ ही दलपतपुर निवासी अपने दरवाजे पर बैठी देवांती देवी (45) पत्नी रमेश राम, कुमारी प्रियंका (18) पुत्री रमेश राम, कबूतरी देवी (35) पत्नी लक्ष्मण, प्रिंस कुमार (2) पुत्र लक्ष्मण व कुमारी अनुष्का (3) पुत्री लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां देवंती और प्रियंका का इलाज सीएचसी में चल रहा है जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक के पलटने से रमेश राम की ट्रैक्टर की ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई और बुचकुन गोंड के मकान का सामने का हिस्सा गिर गया। साथ ही रमेश राम की दो गाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें