बलिया। समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि जनपद में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों और दलों की ओर से पुण्यतिथि में छोटे लोहिया को याद किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन पहुंच और स्व. मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
इसी क्रम में सपा कार्यालय पर भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. मिश्र जो कहते थे, उसे अपने जीवन में भी उतारते थे और समाजवादी आंदोलनों में आजीवन सक्रिय रहते थे। अन्याय के खिलाफ मुखर होकर खड़ा होना उनके स्वभाव में था। आज जब सरकारें पूंजीवाद को सिंचित करने में लगी हैं, ऐसे समय में उन्हें याद करना और प्रासंगिक है तथा उनकी नीतियां आज के समय में और भी अनुकरणीय है। संग्राम सिंह यादव ने कहा कि स्व. मिश्र ने अपने संघर्षों के बल पर राजनीति में जो मुकाम हासिल किया था, आज के युवा पीढ़ी को उससे सीख लेनी चाहिए। सर्वश्री संजय उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, कुबेरनाथ तिवारी, सुशील पांडेय कान्हजी, मिठाई लाल भारती, राजन कनौजिया, बंशीधर यादव, मृत्युंजय राय, आशुतोष ओझा, संतोष भाई, अनिकेत साहनी, जमाल आलम, परमात्मा नंद पांडेय, मिथिलेश सिंह, अजय यादव, रविंद्र यादव, नवीन राय गोलू, उत्तीर्ण पांडेय, प्रभुनाथ पहलवान, कृष्ण प्रताप यादव गोलू, दिलीप भाई, शैलेंद्र यादव, अमित राय, मिंटू खां, श्रीकांत गिरी, मंटू साहनी, सुभाष यादव, हनुमान यादव आदि रहे।