चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव में गुरुवार की देर शाम नशे में धुत चाचा ने कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर अपने भतीजे को घायल कर दिया। उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उभांव थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव निवासी व घायल राजेश यादव 38 की माने तो नशे का आदी बन चुके सगे चाचा शराब की नशे में चूर होकर घर पहुंचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। चाचा का गाली गलौज राजेश को अच्छा नहीं लगा, उसने चाचा को मना किया तो चाचा को भतीजा की बात नागवार गुजरा। उसने भतीजा के ऊपर कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिससे भतीजा लहूलुहान हो गया। घायलवस्था के उपरांत लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया।