फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथौली के चार युवक शनिवार को एक ही बाइक से अपने बड़े भाई के ससुराल बसंतपुर जा रहे थे। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन

बंधन राजभर अपने भाई की ससुराल बसंतपुर अपने तीन दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार हो कर जा रहे था। बसंतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ में जाकर टकरा गई। हादसे में कैथौली निवासी राहुल राजभर (20), सतीश राजभर (10) पुत्र श्रीराम राजभर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। राकेश राजभर (20) एवं बंधन राजभर (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें