फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाबालिग से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री नाराज होकर घर से चली गई थी। इस बीच रास्ते में दो लड़के मिल गए। दोनों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज : बैरिया/ जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत 20 दिसंबर को दोपहर में एक नाबालिग दुकान से समान लेने गई थी। गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर सतीश कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें