चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के नरायनपाली गांव के पास बुधवार की दोपहर एक बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनापाली गांव निवासी अमित गुप्ता (16) पुत्र शिवजी गुप्ता, सुशील गुप्ता (18) पुत्र राधेश्याम एवं राजकुमार गुप्ता (20) पुत्र श्रीभगवान गुप्ता एक ही बाइक से अपने गांव से गड़वार जा रहे थे। नरायनापाली चट्टी पर ट्रक की चपेट में आ गए। अमित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। शिवजी गुप्ता व राजकुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गड़वार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही ट्रक और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura