रेवती थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को महिलाओं द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद कर घटना में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पीड़िता की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि 18 दिसंबर 2021 को आधा दर्जन महिलाओं के समूह ने मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला धन का लालच देकर दूर एक बाबा के पास ले गई। जहां बाबा द्वारा मेरी पुत्री को प्रसाद के साथ नशीला पदार्थ खिलाया गया। जिसके कारण मेरी बेटी बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही महिलाओं द्वारा मेरी पुत्री को गांव लाया गया। इस बीच मेरी पुत्री को होश आ गया। घर आने के बाद पुत्री ने पूरी घटना की जानकारी दिया। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी दो महिलाओं के घर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वही पीड़ित नाबालिग बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।