शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चित्तू पांडेय चौराहे से दो सातिर चोरों को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर गड़वार थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से चोरी की छह बाइकों को और बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
शहर कोतवाली निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय ने फोर्स के साथ पिंटू कुमार भारती पुत्र मिरखुन राम निवासी दामोदरपुर और आशिफ उर्फ प्रिन्स पुत्र अब्दुल अजीज अंसारी निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार को रविवार को चित्तू पाण्डेय चौराहा के पास से चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर दामोदरपुर प्राइमरी स्कूल के पीछे से छह अन्य चोरी की मोटरसाइकिल सहिते कुल सात बाइक बरामद की गई। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।