फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीपुरावासियों को जलजमाव से राहत को 3.5करोड़ की लागत से बनेंगे दो नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लम्बे अरसे से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे शहर के काजीपुरा, जापलिनगंज, अमृतपाली, हरपुर और पुलिस लाइन मोहल्लावासियों को इस बरसात के मौसम में राहत मिलने की आस जगी है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही के निर्देश पर 14 वां वित्त के तहत दो बड़े नालों के निर्माण की प्रक्रिया को संस्तुति दी है। जिनके निर्माण में करीब 3.5 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। नालों के निर्माण का जिम्मा मेसर्स अरविंद कुमार सिंह को ई-टेंडरिंग के माध्यम से मिला है। इसके लिए नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके बाद ईओ टेंडर की स्वीकृति देने के बाद प्रस्तुत एग्रीमेंट को स्वीकार करते हुए कार्यादेश जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नालों का निर्माण होने से काजीपुरा, जापलिनगंज, अमृतपाली आदि मोहल्लावासियों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। बताया कि इसके अलावा सिविल लाइन क्षेत्र के हरपुर, केशरवानी टोला, श्रीराम विहार कॉलोनी, पुलिस लाइन, आनंदनगर आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को देखते हुए कुंवर सिंह चौराहे से कटहल नाले तक के बड़े नाले को आरसीसी नाले में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि लगातार पांच बार ई-टेंडरिंग कराने के बाद देवरिया के मेसर्स अरविंद कुमार सिंह की कंपनी को इन दोनों नालों के निर्माण का ठेका मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें